फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvIND: विराट के पास इतिहास रचने का मौका, तोड़ सकते हैं महान डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

Thu, 22 Aug 2019 02:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और डॉन ब्रैडमैन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में कई कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करते ही विराट जहां बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच जीतने के एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे तो वहीं चीकू के पास महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है।

विज्ञापन

2 of 5
विराट ब्रैडमैन - फोटो : self

ब्रैडमैन की बराबरी का भी मौका

विराट इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके बल्ले से लगातार दो शतक निकले। टेस्ट सीरीज में भी यदि उनका यही जलवा कायम रहा तो वह महान ब्रैडमैन की बराबरी कर सकते हैं। ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 29 शतक बनाए हैं और कोहली के पास उनकी बराबरी का मौका है। कोहली के 25 टेस्ट शतक हैं तो ब्रैडमैन के 29 शतक हैं। यदि कोहली दो टेस्ट मैच की चारों पारियों में शतक जमा देते हैं तो वह सर्वाधिक टेस्ट शतक के मामले में डॉन की बराबरी कर लेंगे। विराट जिस तरह से खेल रहे हैं, चार पारियों में चार शतक जमाना उनके लिए बड़ी बात नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली

हजार टेस्ट रन के आंकड़े के करीब

विराट कोहली ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 टेस्ट पारियों में दो शतकों और तीन अर्द्धशतकों की मदद से 45.73 के औसत से 686 रन बनाए हैं। ऐसे में कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 1000 टेस्ट रन पूरे करने का मौका है। वे इस आंकड़े से 314 रन दूर हैं। कोहली अगर ये उपलब्धि हासिल करते हैं तो ऐसा करने वाले भारत के 11वें बल्लेबाज होंगे।

4 of 5
एमएस धोनी

सबसे सफल भारतीय कप्तान

बतौर कप्तान यह विराट कोहली का 47वां टेस्ट होगा। एक टेस्ट जीत विराट को धोनी के बराबर ला देगी। विराट के खाते में फिलहाल 26 जीत हैं, जबकि धोनी ने अपनी कप्तानी में 60 टेस्ट में से 27 में जीत हासिल की थी। ऐसे में विराट अब धोनी से केवल 1 जीत पीछे हैं। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट खेलना है, ऐसे में वे इसी सीरीज में धोनी के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत के सबसे सफल कप्तान बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील गावस्कर - फोटो : social Media
वहीं भारत के अन्य सफल कप्तानों में सौरव गांगुली के नाम 49 मैचों में 21 जीत, मोहम्मद अजहरुद्दीन के 47 मैचों में 14 जीत और सुनील गावस्कर-मंसूर अली खान पटौदी के 9-9 टेस्ट जीत हैं।
 

कप्तान

टेस्ट

जीत

एमएस धोनी 60 27
विराट कोहली 46 26
सौरव गांगुली 49 21
मो. अजहरुद्दीन 47 14
सुनील गावस्कर 47 09
मंसूर अली खान 40 09
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें