फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvIND: एंटिगा टेस्ट से पहले वेस्टइंडीज के लिए बुरी खबर, बाहर हुआ यह बड़ा ऑलराउंडर

Thu, 22 Aug 2019 05:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर है। एंटिगा टेस्ट से ठीक पहले कैरेबियाई टीम के स्टार ऑलराउंडर कीमो पॉल चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। एड़ी की चोट की वजह से पॉल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले मैच में वेस्टइंडीज के लिए नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने कीमो पॉल के की जगह मिगुल कमिंस को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। 28 वर्षीय मिगुल कमिंस ने भारत के ही खिलाफ साल 2016 में डेब्यू किया था। उस दौरान भी टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी।

तेज गेंदबाज मिगुल कमिंस ने वेस्टइंडीज के लिए अब तक 13 टेस्ट मैच में 27 विकेट लिए हैं। 2014 में वनडे इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले मिगुल कमिंस के नाम इस फॉर्मेट के 11 मैचों में 9 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज टीम:

क्रैग ब्रैथवेट, शाई होप (विकेटकीपर), डेरेन ब्रावो, शामराह ब्रूक्स, शिमरोन हेटमायर, शेन डावरिच, रहकीम कॉर्नवाल, जेसन होल्डर (कप्तान), रोस्टन चेस, मिगुल कमिंस, जॉन कैंपबेल, केमर रोच और शेनन गैब्रिएल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें