फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wishes for Team India: 'आज Ro-Hit फाइनल, शमी होंगे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट', पढ़ें टीम इंडिया के नाम आपके संदेश

Sun, 19 Nov 2023 01:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अमर उजाला ने भी अपने पाठकों से फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं देने को कहा। इस दौरान लोगों ने बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप का फाइनल रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। देशभर में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं का दौर शुरू हो चुका है। लोग टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उसकी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि, वे ऑस्ट्रेलिया की चुनौती को आसान नहीं मान रहे। इस दौरान अमर उजाला ने भी अपने पाठकों से फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं देने को कहा। इस दौरान लोगों ने बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया। कुछ पाठकों ने भरोसा जताया कि कल का मुकाबला  Ro-Hit फाइनल होगा और मोहम्मद शमी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट होंगे। आइए पढ़ते हैं लोगों के संदेश...
  • पूज्य सिंधी महापंचायत महानगर आगरा संगठन यह सभी पदाधिकारी की तरफ से भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने के लिए शुभकामनाएं ! भोले का आशीर्वाद सदा बना रहे। - आनंद नोटनानी
  • भारत विश्व कप क्रिकेट में आस्ट्रेलिया को हराकर सभी देशवासियों को छठ पर्व की खुशी अवश्य देंगे, जय हो- निशाकान्त तिवारी
  • आज छठ के पावन दिन के अवसर पर भगवान आदित्य के आशीर्वाद से भारतीय टीम विश्व कप अवश्य जीतेगी - अमित कुमार
  • भारतीय क्रिकेट टीम को हमारी व हमारे परिवार की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं भारत हमेशा तुम ही आगे रहोगे और विश्व चैंपियन बनोगे विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा - गायत्री अग्रवाल
  • आज के दिन पूरे विश्व कप में खेली गई अपनी सर्वश्रेष्ठ पारियों को याद करते हुए, अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलिए!! आप अवश्य ही विश्व कप जीतेंगे। शुभकामनायों सहित! - योगेश गुप्ता
  • अब तक भारतीय टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है 10 मुकाबला में 10 के 10 जीती हमें आशा है की फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अच्छी जीत दिल आएगी आज फाइनल है पूरा देश जीत के बाद जीत के जश्न में डूब जाएगा और बहुत बड़ा त्यौहार मनाएंगे और हमारे घर पर मिठाई बनाई जा रही है जिस समय सूचना मिलेगी टीम इंडिया जीत गई खूब मिठाई खाएंगे और आपस में खूब बाटेंगे- सुमित कुमार
  • भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है। यह उत्साह सदा बना रहे । देश की अखंडता को व्यक्त करती है भारतीय क्रिकेट टीम। जय हो । विजय हो- सर्वेश मिश्र
  • भारत सर्वश्रेष्ठ है, ये आज दुनिया देख रही है। और खेल में भी हमारी एकता और समरसता आज पूरे विश्व को दिखाई दे रही है। बहुत जल्द हम जीत कर विश्व में परचम लहराएंगे- आशुतोष त्रिवेदी
  • मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भारत पुनः 2011 वर्ल्ड कप की यादें ताजा करें और एक बार फिर 2023 में फाइनल मुकाबला जीत कर विश्व चैंपियन बने- शिवम वर्मा
  • विश्व कप फाइनल मैच जीत कर टीम इंडिया विश्व विजेता बन जाओ लेके तिरंगा दुश्मन के रण क्षेत्र घुस जाओ टीम इंडिया को अग्रिम जीत बधाई एवम् शुभकामनाएं- प्रताप सिंह
  • एक और जीत आपका इंतजार कर रही है जोश के साथ साथ होश में खेलें विजयश्री आपके कदमों में होगी, जय हो विजय हो,यही कामना है ईश्वर सफलता प्रदान करें,जय जय संकट मोचन हनुमान जी- नीरज शुक्ला
  • भारतीय टीम को आज की जीत के लिए बहुत बहुत शुभकामनायें- प्रदीप सिंह
  • विश्व कप फाइनल मैच जीत कर टीम इंडिया विश्व विजेता बन जाओ। लेकर तिरंगा दुश्मन के रण क्षेत्र में घुस जाओ। टीम इंडिया को अग्रिम जीत की बधाई और शुभकामनाएं। - प्रताप सिंह
  • टीम का संयुक्त बल जीत दिलवाएगा । विजयी विश्व है भारत हमारा। भारत की जीत के लिए शुभकामनाएं। - विवेक नोक
  • सुबह भगवान शिव की पूजा-पाठ और घी का दीपक जलाकर विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम की जीत की दुआ मांगी। टीम इंडिया को बहुत बहुत शुभकामनाएं। - रोहित वर्मा
  • मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। दम लगाकर खेलो, अच्छे से अगुआई करो और भारतीय टीम को गौरवान्वित करो। - गोपी किशन
  • दुआओं की कदर कर लेना। मैच को जीत लेना । जीतेगा भाई जीतेगा हमारा हिन्दुस्तान जीतेगा। - हरपाल लडिया
  • भारतीय टीम ने पिछले 10 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि हम आज भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रहेंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया से 2003 फाइनल का बदला भी लेंगे। भारतीय टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। - अमित सिंह
  • ईश्वर भारतीय टीम को इस विश्व कप में सफलता प्रदान करे। - हरिओम सोनी 
  • विनर अपनी मेहनत में मग्न होता है वह दुनिया से काफी अलग होता है…! शुभकामनाएं! - प्रमोद नारा
  • जय हो, विजय हो! आप विश्व कप जीतकर देश की आन बान शान बढ़ाएं। - नीरज कुमार
  • शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद! ईश्वर की असीम कृपा की असीमित छाया अपनी भारतीय टीम पर सफल बनी रहे। - बीके झा
  • भारतीय टीम विश्व विजेता बनेगी। 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान और विश्वास की आस्था का प्रश्न है, जिस पर भारतीय टीम हर हालत में खरी उतरेगी। जय भारत जय हिंद! - पवन कुमार श्रीवास्तव 
  • 12 साल पुराना प्रदर्शन दोहरा दो, तिरंगा फिर से लहरा दो। - विनय गुप्ता
  • हार्दिक शुभकामनाएं! कुछ कर दिखाना है क्योंकि विश्व कप लाना है। - विजय कुमार पांडे
  • टीम इंडिया और मोहम्मद शमी को बधाई। मेरे पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा हैं। - फुरकान सिद्दीकी 
  • भारतीय टीम को शुभकामनाएं और 12 साल का इंतजार खत्म कर विश्व कप लाने की अग्रिम शुभकामनाएं।- अर्जुन पारीक
  • बहुत-बहुत बधाई हो टीम इंडिया और मैं भगवान से यही प्रार्थना करूंगा कि सम्पूर्ण भारत इसकी खुशी मनाए और हम जीतें Best of luck भारत। - अनुशील
  • एक बार फिर विराट कोहली रन बनाएंगे और भारतीय टीम 2011 अंदाज में जीत का जश्न मनाएगी। - पवन कुमार
  • हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा। भारत माता की जय। बस शुरुआत में सौ रन के अंदर तीन विकेट ना हों तो भारत को कोई नहीं रोक सकता। सौ रन के अंदर तीन आउट हो गए तो फिर इंडिया को मेरे राम बचाएंगे। कुलदीप की जगह अश्विन अन्ना को जरूरत खिलाइए। वो चैम्पियन हैं। ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाज तो लेफ्टी हैं। - विशाल ठाकुर
  • बेस्ट विशेज फॉर टीम इंडिया। 2003 का बदला और 11 साल बाद ट्रॉफी देश में होनी चाहिए। - नितिन सारस्वत
  • भारतीय टीम विश्व विजेता बने। मैं इसके लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। - सुरेंद्र सिंह
  • अकल्पनीय प्रदर्शन टीम इंडिया 👍👍👍 🏆🏆🏆। - पुष्पेंद्र सिंह
  • भारतीय टीम खास करेगी। विराट कोहली को विश्वकप जीत की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं। - शोभित सोनी
  • टीम अच्छा खेली। उम्मीद है कि एक बड़ी उपलब्धि के साथ ये विश्व कप जीतेंगे। बेस्ट ऑफ लक टीम इंडिया। अच्छा खेलें और विश्व कप जीतें। - आशीष सक्सेना
  • हमारा हिंदुस्तान जीतेगा। - अंसार अली
  • टीम इंडिया को विश्व कप के लिए मेरी शुभकामनाएं। - वीके निगम, कानपुर
  • टीम इंडिया को विश्व कप के फाइनल के लिए हार्दिक शुभकामना। - दया यादव
  • कल Ro-Hit फाइनल होगा। - निखिल कुमार
  • मोहम्मद शमी प्लेयर ऑफ द मैच। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट। - मोहम्मद मुर्शाद
  • हमें आप पर गर्व है टीम इंडिया। यह भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ टीम है। फाइनल के लिए बेस्ट ऑफ लक। हमें लगता है कि आप ऑस्ट्रेलिया को हरा देंगे। कल टीम इंडिया दोबारा इतिहास रचेगी। किंग कोहली, रो-हिट, बूम-बूम बुमराह, मोहम्मद शमी और सभी खिलाड़ियों को फाइनल के लिए शुभकामनाएं। - शाजी हसन
  • आपकी जीत पूरे भारत की जीत। दिल खोल के खेलो। भारत को आप पर नाज है। जय हिंद। - केवल बुधानी, रामनगर, उत्तराखंड   
  • ऑल द बेस्ट टीम इंडिया। आप लोगों ने करोड़ों दिल जीते हैं। टीम और देश के लिए अपना श्रेष्ठ दीजिए। - कौशिक जी
  • हे बाबा महाकाल! आप हमारी भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बना दीजिए। यही मेरी आपसे हमारी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए प्रार्थना है। जय हिंद, जय महाकाल। - अभिषेक शुक्ला
  • भारतीय के सभी सम्मानित खिलाड़ियों के लिए साधुवाद/धन्यवाद/और मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं! - भूपेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य, वीसलपुर, पीलीभीत
  • जय हो टीम इंडिया, विजयी भव:। - रवि कुमार
  • हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि इस बार भारत क्रिकेट विश्व कप जीत जाए। सभी खिलाड़ियों भाइयों को शुभकामनाएं। - राम निवास, पीलीभीत 
  • सभी क्रिकेट प्रेमी चाहते हैं कि एक बार और विश्व कप भारत का हो और ऐसा होगा भी। मैं टीम से बोलना चाहता हूं कि वर्ल्ड कप अपना कर लो। धोनी का बहुत बड़ा फैन हूं। रोहित, गिल, विराट, अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार, जडेजा, कुलदीप, शमी, बुमराह, सिराज... सभी अच्छा परफॉर्म करना प्लीज़। - सचिन कुशवाहा
  • रोहित देश की इज्जत आपके हाथ में है। हमको आपसे कप की सौ फीसदी उम्मीद है। ट्रॉफी लाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं। जय हिंद, जय भारत। - विवेक कुमार 
  • मेरे प्यारे सभी खिलाड़ियों, आप जी-जान लगाकर खेलना। ये कप जीतना है। पूरा हिंदुस्तान आपके साथ है। अल्लाह, हमारे हिंदुस्तान को जीतना है। दुआ कबूल करना। हिंदुस्तान के शेरों जीतकर आना। हमारी भीगी आंखें आपकी जीत की खुशी में इंतजार कर रही हैं। उठा अपनी सर-बुलंदी को, पूरी दुनिया कहे कि ये है असली हिंदुस्तान। जय हिंद। - शमशेर अली 
  • मैं अपने प्रियतम देश भारत की टीम को आगामी वर्ल्ड कप जीत की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। - शानू मलिक 
  • संपूर्ण भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी की मेहनत कल रंग लाने वाली है। आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि कल होने वाले विश्व कप फाइनल मैच में भारतीय टीम विजय प्राप्त करेगी। हार्दिक बधाई। - अमित सिंह
  • 140 करोड़ लोगों की दुआ और आप सभी खिलाड़ियों की मेहनत जरूर करोड़ों भारतीयों को फिर से दिवाली मनाने का अवसर देगी और वर्ल्ड कप हिंदुस्तान का ही होगा। - प्रभात कुमार 
  • टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल के लिए बेस्ट ऑफ लक। आप अपने स्किल्स दिखाएं और गर्व के साथ ट्रॉफी लेकर आएं। द अनस्टॉपेबल- ट्रॉफी इज योर्स। - प्रिंस जैन
  • टीम इंडथ्या को बधाई। भारत ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और काबिल-ए-गौर तरीके से फाइनल में पहुंचे। अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने हमारी टीम को जीत दिलाई। फाइनल के लिए शुभकामनाएं। - मनोज तिवारी 
  • विश्व कप जीतने पर आप सबको बधाई भारत। बधाई हम सबकी प्रिय प्लेइंग-11। बधाई प्रिय कप्तान रोहित शर्मा जी। बधाई क्रिकेट प्रेमियों। - अभिषेक कुमार
  • भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को विश्व कप फाइनल में जीत की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई आप सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहे हर हर महादेव 🔱🚩🙏 - आशू कुमार
  • श्री वृन्दावन बिहारी लाल की कृपा भारतीय क्रिकेट टीम पर रहेगी जिससे कल टीम विश्वकप विजेता बन देश का नाम रोशन करेगी। - रानू पंडित
  • हम होंगे कामयाब हमारी भारतीय टीम विश्व कप फाइनल को भी जीतेगी इस बार मन में है विश्वास। ढेर सारी शुभकामनाएं। - हरीश कुकरेती
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें