फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान को दें जन्मदिन की बधाई

Sat, 17 Nov 2012 10:36 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यूसुफ पठान क्रिकेट इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने विश्व कप के फाइनल में डेब्यू किया था। यूसुफ पठान ने 2007 में पहले टी20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग कर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी। यूसुफ पठान 17 नवंबर को 30 साल के हो गए हैं।
विज्ञापन


वनडे और टी20 में 100 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से खेलने वाले यूसुफ टीम इंडिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। माना जाता है कि यूसुफ पठान अंतिम ओवरों में जितनी तेजी से रन बटोरते हैं उतनी तेजी से और कोई नहीं कर सकता। हालांकि यूसुफ अभी अपने बुरे दौर से गुजर रहे हैं। पिछले करीब 7 महीने से पठान ने कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। आईपीएल में भी इनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

यूसुफ पठान ने अब तक 57 वनडे मैच खेले हैं। 57 मैच की 41 पारियों में यूसुफ ने 113.60 की स्ट्राइक रेट से 810 रन बनाए हैं। इस दौरान पठान ने 2 शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं। पठान ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत टी20 से की थी। यूसुफ पठान ने अब तक 22 टी20 मैचों में 146.58 की स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनका उच्चतम स्कोर केवल 37 रन है लेकिन वो आईपीएल में शतक भी मार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूसुफ पठान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अपने संदेश लिखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें