फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज रैना को दें जन्मदिन की बधाई

Mon, 26 Nov 2012 09:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इकलौता शतक लगाने वाले सुरेश रैना 27 नवंबर 2012 को 26 साल के हो गए। सुरेश रैना सीमित ओवरों के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मध्यक्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर सुरेश रैना ने कई महत्वपूर्ण पारियां खेल टीम इंडिया को जीत दिलाई है।
विज्ञापन


सुरेश रैना ने अब तक कुल 151 वनडे मैचों की 131 पारियों में 3699 रन बनाए हैं। इस दौरान रैना ने 3 शतक और 24 अर्धशतक जड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में रैना ने 32 मैच की 28 पारियों में 768 रन बनाए हैं। टी20 में रैना का सर्वोच्च स्कोर 101 रन है।

हालांकि रैना का सफर अभी टेस्ट क्रिकेट में नियमित नहीं हुआ है लेकिन जितनी भी पारियां रैना ने टेस्ट में खेली है वो संतोषजनक रही है। रैना ने 17 टेस्ट की 29 पारियों में 768 रन बनाए। इस दौरान रैना ने 1 शतक और 7 अर्धशतक जड़ा है।
विज्ञापन


रैना इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच से बाहर किए जाने से आहत सुरेश रैना ने टेस्ट टीम में वापसी के लिए कमर कस ली है। वह अपनी खामियों को दूर करने के अभियान में जुटे हैं। रैना का कहना है कि वह टेस्ट क्रिकेट के लिए बने हैं और शॉर्ट गेंद बेहतर तरीके से खेलने पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


रैना को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अपने संदेश लिखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें