फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खाली स्टेडियमों में विंडीज को होगा लाभ : सिमंस

Mon, 15 Jun 2020 12:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
विज्ञापन
फिल सिमंस
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस का मानना है कि कोविड-19 महामारी के चलते अगले महीने जब जैव सुरक्षित (बायो-सेफ) वातावरण में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी तो उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ खाली स्टेडियमों में खेलने से थोड़ा फायदे में रहेगी। इस वायरस के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मार्च से ही ठप पड़ा है।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच आठ जुलाई से साउथम्पटन में शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से इसकी वापसी होगी। सिमंस ने यहां टीम के अभ्यास स्थल से वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं नहीं जानता कि इससे हमारी जीत की संभावना बढ़ेगी, क्योंकि दोनों टीमें एक जैसे माहौल में खेलेंगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें