फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट होने के बावजूद फ्लाइट में चढ़ने से रोका, अब गेल से माफी मांगती फिर रही एयरलाइंस कंपनी

Mon, 04 Nov 2019 08:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chris Gayle - फोटो : social Media
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने सोमवार को एमिरेट्स एयरलाइंस के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। गेल ने एक ट्वीट के माध्यम से एयरलाइंस पर गुस्सा निकाला है। गेल के मुताबिक टिकट कंफर्म होने के बावजूद भी उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से मना कर दिया गया। नतीजतन उन्हें दूसरे फ्लाइट से सफर करना पड़ा।

विज्ञापन


गेल ने अपने ट्वीट में एमिरेट्स को टैग करते हुए लिखा, 'बेहद निराश हूं, मेरे पास फ्लाइट का कंफर्म टिकट होने के बाद भी वे कह रहे थे कि हमारी सभी सीटें फुल हो चुकी हैं, ये क्या मजाक है। सिर्फ यही नहीं एमिरेट्स चाहता था कि मैं इकॉनमी क्लास से यात्रा करूं जबकि मेरे पास बिजनेस क्लास का टिकट था। इसलिए अब मुझे बाद की फ्लाइट से यात्रा करनी है। बेहद हास्यास्पद! बुरा अनुभव।'


 

विज्ञापन

हालांकि, गेल के इस ट्वीट के बाद फ्लाइट कंपनी ने उनसे तुरंत माफी मांग ली और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया। जवाब में एयरलाइंस सपोर्ट ने लिखा, 'इसके लिए हम आपसे माफी मांगते हैं, क्रिस। कृपया अपना बुकिंग नंबर और ईमेल आईडी हमें डायरेक्ट मैसेज कर दें। हम आपके विकल्पों की जांच करेंगे और आपको बताएंगे।'



बता दें कि गेल ने अपने ट्वीट में इस बात का जिक्र नहीं किया था कि वह कहां हैं और उन्हें कहां का सफर करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें