फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट इंडीज ने जिम्बाब्वे को सस्ते में समेटा

Thu, 21 Mar 2013 08:10 PM IST
रोसेयू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शेन शिलिंगफोर्ड के पांच विकेट की मदद से वेस्ट इंडीज ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन जिम्बाब्वे को 175 रन के मामूली स्कोर पर ढेर कर दिया। जवाब में विंडीज ने दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 114 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। स्टंप्स के समय क्रिस गेल 61 और मार्लोन सैमुअल्स 26 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन


टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही और ओपनर टीनू मावोयो मात्र आठ रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों कप्तान ब्रैंडन टेलर 33, वीशू सिबांडा 32 और सीन विलियम्स ने 31 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की लेकिन वह अपनी इस शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके।

खासकर शिलिंगफोर्ड की घूमती गेंद के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने एक तरह से समर्पण कर दिया। शिलिंगफोर्ड के अलावा मार्लोन सैमुअल्स ने भी तीन विकेट लिए। जवाब में विंडीज को क्रिस गेल ने नाबाद 61, मार्लोन सैमुअल्स ने नाबाद 26 और कीरोन पॉवेल ने 22 गेंदों पर 24 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि डेरेन ब्रावो बिना खाता खोले आउट हो गए। जिम्बाब्वे की ओर से दोनों विकेट काइल जारविस ने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें