फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने इस पूर्व क्रिकेटर को बनाया अपनी टीम का सहायक कोच

Tue, 31 Dec 2019 03:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेवर पैनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने ट्रेवर पैनी को अपनी क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है। वह हालांकि सिर्फ वन-डे और टी-20 में ही टीम के साथ रहेंगे। 51 साल के पैनी को वेस्टइंडीज ने दो साल का अनुबंध सौंपा है। वह दो जनवरी से टीम के साथ जुड़ेंगे।

विज्ञापन


पैनी ने कहा, 'मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि मुझे बेहतरीन खिलाड़ियों और कीरोन पोलार्ड तथा फिल सिमंस के साथ काम करने का मौका दिया गया है। मैंने बीते कुछ वषोर्ं में कुछ अच्छी टीमों के साथ काम किया है और कैरिबियन मेरे लिए घर की तरह है क्योंकि मैं काफी हद तक कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) से जुड़ा रहा हूं। हमारे सामने दो टी-20 विश्व कप हैं और मेरी कोशिश रहेगी की मैं हर किसी को सुधार करने में मदद कर सकूं और इतना बेहतर कर सकूं कि हम आईसीसी के दो बड़े टूर्नामेंट जीत सकें।'

बता दें कि पैनी अपने क्रिकेट करियर में वारविकशर की तरफ से 158 प्रथम श्रेणी और 291 लिस्ट ए मैच खेलने वाले पेनी को कोचिंग का अपार अनुभव है। वह कई अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ काम कर चुके हैं जिनमें भारत, श्रीलंका, नीदरलैंड और अमेरिका शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वह किंग्स इलेवन पंजाब, डेक्कन चार्जर्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के सहायक कोच रह चुके हैं। कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में वह सेंट लूसिया और सेंट कीट्स और नेविस के सहायक कोच की भूमिका निभा चुके हैं। हाल में वह बारबाडोस ट्रिंडेंट के कोचिंग स्टाफ के सदस्य थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें