टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दिनों दिन नए पायदान पर चढ़ते जा रहे हैं। वह आगामी दस सालों में रिकार्डों की झड़ी लगा सकते हैं। कोहली के अलावा जो रूट, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ भी विश्व के टाप क्रिकेटरों में शुमार हैं। ये चारो प्लेयर मैच विनर हैं तथा अपने दम पर मैच का पासा भी पलट सकते हैं। इनकी आपस में तुलना भी होती है। टेस्ट रनों के मामले में विराट भले ही इन तीनों से थोड़े पीछे हैं लेकिन एक मामले में विराट इन तीनों से आगे हैं।
कोहली के शतकों की संख्या अर्धशतकों से अधिक है
विराट कोहली
- फोटो : twitter
कोहली के टेस्ट में शतकों की संख्या अर्धशतकों से अधिक है। यह अपने आप में एक अनोखा रिकार्ड है। अगर कोलंबो में विराट शतक बनाते हैं तो यह रिकार्ड और 'विराट' हो सकता है। वैसे विराट ने पिछले मैच में 17 वां शतक लगाने के बाद वीवीएस लक्ष्मण को पीछे छोड़ दिया था। एक शतक बनाने के साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के 18 शतकों की बराबरी कर लेंगे। विराट की तुलना में इन तीनों खिलाड़ियों ने शतक की बजाय अर्धशतक ज्यादा लगाए हैं। विराट ने अब तक 58 टेस्ट की 99 पारी में 4603 रनों के साथ 17 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं।
जो रूट के 12 शतक और 29 अर्धशतक हैं
जो रूट
जो रूट ने 56 मैच में 104 पारी खेलते हुए 4954 रनों के साथ 12 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं।
केन विलयमसन के 17 शतक और 25 अर्धशतक हैं
विलियमसन
- फोटो : mid day
केन विलयमसन ने 61 मैच में 110 पारी खेलते हुए 5116 रन बनाए हैं। इनके 17 शतक और 25 अर्धशतक हैं।
स्मिथ के 20 शतक तथा इतने ही अर्धशतक हैं
स्टीव स्मिथ
- फोटो : espncricinfo
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 54 मैच में 100 पारी खेलते हुए 5251 रन बनाए हैं। स्मिथ के 20 शतक तथा इतने ही अर्धशतक हैं।