फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली क्या वह कर पाएंगे जो अब तक धोनी ने भी नहीं किया 

Sun, 03 Sep 2017 12:10 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन
विराट कोहली के पास रविवार को विदेश में दूसरी बार 5-0 से वन डे सीरीज जीतने का मौका है। विराट कोलंबो में पांचवें और अंतिम मैच में श्रीलंका को हराकर ऐसा इतिहास रच सकते हैं। विराट ने इससे पहले 2013 में जिंबाब्बे के खिलाफ उसी की धरती पर वन डे सीरीज 5-0 से सीरीज जीती थी।
विज्ञापन

विराट के पास रिकॉर्ड बनाने का आसान मौका 

विराट कोहली
कोलंबो में पांचवें मैच में जीत के साथ विराट कोहली ऐसा रिकॉर्ड बना देंगे जो आने वाले दिनों  में खुद वह ही तोड़ सकेंगे। जिंबाब्बे के खिलाफ सीरीज में धोनी को आराम देने की वजह से कोहली को कप्तान बनाया गया था। 

श्रीलंका में अब तक क्लीन स्वीप नहीं हुआ

विराट कोहली और रवि शास्त्री
श्रीलंका की धरती पर अभी तक टीम इंडिया ने वन डे सीरीज में कभी क्लीन  स्वीप नहीं किया है। पिछले दौरे में वन डे में टीम इंडिया को श्रीलंका में 4-1 से जीत मिली थी। रविवार को टीम इंडिया अगर जीतती है तो वह श्रीलंका की धरती पर जीत का इतिहास रच देगी। वैसे टीम इंडिया ने अपने घर में श्रीलंका को इससे पहले पांच वन डे मैचों की सीरीज में 5-0 से मात दे चुकी है। इस तरह रविवार को जीतने के बाद टीम इंडिया श्रीलंका को दो बार पांच वन डे मैचों की सीरीज में 5-0 से हराने का इतिहास बना देगी। 
 
विज्ञापन

टीम इं‌डिया 1974 से खेल रही है वन डे 

विराट धोनी - फोटो : SELF
टीम इंडिया ने पहला वन डे 1974 में खेला था। इसके बाद गत 43 सालों में विदेश में टीम इंडिया ने काफी सीरीज खेली। लेकिन अब तक महज एक बार ही 5-0 से क्लीन स्वीप कर पाई। श्रीलंका को हराते ही विराट कोहली और टीम इंडिया इतिहास रच देगी।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें