फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कोच के सेलेक्शन पर बोले कोहली, BCCI के सामने ही रखूंगा अपनी राय

Fri, 30 Jun 2017 09:50 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : YouTube
विज्ञापन
कोच विवाद को लेकर सवालों के घेरे में चल रहे कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उनसे नए कोच के सेलेक्शन को लेकर राय मांगेगा तब ही वह अपने विचार रखेंगे न कि पब्लिक के सामने।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेस में जब कोहली से नए कोच के बारे में उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा 'व्यक्तिगत दृष्टिकोण से मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। हम अपनी राय तब ही जाहिर करते हैं जब बोर्ड की ओर से पूछा जाता है। 

उन्होंने आगे कहा कि 'अभी हमारा पूरा फोकस वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत पर है और हम अन्य किसी भी मुद्दे पर अपना ध्यान नहीं भटकाना चाहते।

गौरतलब है कि पूर्व टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री के साथ कोहली के बेहतरीन संबंध के बाद माना जा रहा है कि उनका कोच बनना तय है। वहीं अनिल कुंबले से विवादों के चलते भी कोहली सवालों के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें