फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अंतिम टेस्ट में भी मैदान पर उतर सकते हैं धोनी!

Sat, 03 Jan 2015 03:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी उर्फ "माही" के संन्यास की घोषणा ने उनके प्रशंसकों को निराश कर दिया है। अब क्योंकि धोनी संन्यास लेकर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं ऐसे में टेस्ट मैचों में उन्हें दोबारा न देख पाने की टीस हमेशा उनके प्रशंसकों के दिल में रहेगी।
विज्ञापन


जो प्रशंसक धोनी को आखिरी बार टेस्ट मैच में नहीं देख सके थे। उन्हें धोनी को दोबारा टेस्ट मैच में खेलते देखने का एक और मौका मिल सकता है। हाल ही में यह खबर चर्चा में है कि धोनी ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में खेल सकते हैं।

यदि ऐसा होता है तो निःसंदेह धोनी के लाखों फैंस के लिए यह टेस्ट मैच किसी तोहफे से कम नहीं होगा। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट इतिहास में भी ऐसा पहली बार होगा जब कोई क्रिकेटर संन्यास की घोषणा के बाद टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

कप्तान विराट कोहली ही होंगे

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने की खबर ने ‌सिडनी में होने वाले अंतिम टेस्‍ट मैच के ‌लिए भारतीय दर्शकों की रूचि और बढ़ा दी है। धोनी के मैच खेलने की बात खुद बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने की है।

धोनी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में संजय ने कहा ‌कि उन्होंने टेस्‍ट क्रिकेट से संन्यास भले ही ले लिया हो लेकिन वे अभी भी टीम इंडिया के 15 सदस्यों की टीम में शामिल हैं। इसलिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले आखिरी टेस्ट मैच तक धोनी टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही रहेंगे।

उन्होंने कहा कि रिद्दिमन साहा भारत के इकलौते विकेटकीपर हैं। टीम इंडिया के पास उनका अभी कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में उनके चोटिल होने पर धोनी उनकी जगह ले सकते हैं। मैच के दौरान धोनी टीम इंडिया के साथ ड्रेसिंग रूम में ही रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें