विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ 11 और 12 नवंबर को होने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। नमन ओझा के चोटिल होने की वजह से उनके स्थान पर सैमसन को बतौर कप्तान नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ के खिलाफ पिछले रणजी मैच में करियर की सर्वश्रेष्ठ 267 रन की शानदार पारी खेलने वाले पंजाब के युवा बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह को ओझा के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। 12 सदस्यीय टीम को भारत के पूर्व स्पिनर नरेंद्र हिरवानी कोचिंग देंगे। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 16 नवंबर से खेला जाएगा।
पढ़ेंः- टीम इंडिया की 'नई दीवार' ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर दिया बड़ा बयान
टीम इस प्रकार है:
संजू सैमसन (कप्तान), अभिषेक गुप्ता, आकाश भंडारी, आवेश खान, जलज सक्सेना, जीवनजोत सिंह, रवि किरन, रोहन प्रेम, बी संदीप, तन्मय अग्रवाल, संदीप वॉरियर और अनमोलप्रीत सिंह।