फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI W vs ENG W T20: इंग्लैंड ने महिला टी20 विश्व कप में की जीत से शुरुआत, पहले मैच में वेस्टइंडीज को हराया

Sat, 11 Feb 2023 09:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल

सार

वेस्टइंडीज ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 14.3 ओवर में तीन विकेट पर 138 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला टी20 विश्व कप का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इंग्लैंड की टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट में शुरुआत की है। उसने पार्ल के बोलैंड पार्क में शनिवार (11 फरवरी) को वेस्टइंडीज के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की। 136 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड की महिलाओं ने 14.3 ओवर में हासिल कर लिया। इन दो टीमों के अलावा इस ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और आयरलैंड की टीम भी है। वेस्टइंडीज का मुकाबला अगले मैच में 15 फरवरी को भारत से होगा। वहीं, इंग्लैंड की टीम 13 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ उतरेगी।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 14.3 ओवर में तीन विकेट पर 138 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए नटाली स्कीवर ने सबसे ज्यादा नाबाद 40 रन बनाए। सोफिया डंकले ने 34 रनों का योगदान दिया। कप्तान हीथर नाइट 32 रन बनाकर नाबाद रहीं। एलिस कैप्सी ने 13 और डेनियल याट ने 11 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए चिनले हेनरी ने दो विकेट लिए। एफी फ्लेचर को एक सफलता मिली।

वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यूज ने बनाए सर्वाधिक रन
इससे पहले वेस्टइंडीज के लिए हीली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। शेमेन कैंपबेल ने 34, चिनले हेनरी ने 14 और अफी फ्लेचर ने 10 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने तीन विकेट हासिल किए। कैथरीन ब्रंट और सारा ग्लेन को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को मिली थी हार
शुक्रवार को इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। उद्घाटन मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका का सामना ग्रुप-ए में श्रीलंका की टीम से हुआ। केप टाउन में लंकाई टीम ने शानदार जीत हासिल की। उसने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मैच में तीन रन से हरा दिया। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 129 रन बनाए थे। जवाब में अफ्रीकी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन ही बना सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें