फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया, काम नहीं आई सिमंस की पारी

Thu, 15 Jul 2021 09:16 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया

सार

वेस्टइंडीज के दौरे पर गई ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टी-20 सीरीज में पहली जीत दर्ज कर ली है। दोनों टीमों के बीच खेले गए चौथे मुकाबले में कंगारू टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज की टीम इस सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त ले चुकी है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस श्रृंखला का चौथा मैच 14 जुलाई को खेला गया। इस मुकाबले में मेजबान कैरेबियन टीम को हार का सामना करना पड़ा। सेंट लूसिया में खेले गए चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज पर 4 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस सीरीज में कंगारू टीम को टी-20 सीरीज में पहली जीत दिलाने में मिशेल मार्श ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम पहली ही लगातार तीन मैच जीतकर अजेय बढ़त ले चुकी है। 

विज्ञापन


डारेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कंगारू टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 12 रनों पर गिर गया। पारी का आगाज करने आए मैथ्यू वेड 5 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मिशेल मार्श ने डटकर कैरेबियाई गेंदबाजों का सामना किया। 

मार्श ने कप्तान एरॉन फिंच के साथ 114 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को संकट से उबारा। फिंच 53 रन बनाकर आउट हुए वहीं मार्श ने 75 रनों की पारी खेली। मध्यक्रम में एलेक्स कैरी, मोइसेस हेनरिक्स, एश्टन टर्नर कुछ खास नहीं कर पाए। निचले क्रम में डैन क्रिस्टियन ने 22 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। 
 

190 रनों के टारगेट को हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने जोरदार शुरुआत की। कैरेबियन टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज लिंडल सिमंस और इविन लुइस ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। लुइस 31 रन बनाकर आउट हुए जबकि सिमंस ने 72 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लबाजों के आउट होने के बाद कैरेबियन टीम का मध्यक्रम कुछ खास नहीं कर पाया। 
विज्ञापन


अंतिम ओवरों आंद्रे रसेल और फाबियन एलन ने वेस्टइंडीज को मैच जिताने में पूरा जोर लगा दिया लेकिन नाकाम रहे। रसेल 13 गेंदों पर 24 बनाकर नाबाद रहे जबकि एलन 14 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 185 रन बनाए और 4 रनों से मैच हार गया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल मार्श ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मैच में गेंद और बल्ले से जोरदार प्रदर्शन करने वाले मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें