फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs AUS: वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम झकझोरा, कंगारुओं ने दूसरी पारी में 99 रन पर गंवाए छह विकेट

Mon, 14 Jul 2025 11:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटन

सार

रविवार को तीनों सत्र में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा और दोनों टीमों के 15 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 225 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 143 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 99 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट - फोटो : Windies Cricket instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमरन ग्रीन की नाबाद पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को वेस्टइंडीज की आक्रामक तेज गेंदबाजी के सामने 99 रन पर छह विकेट गंवाने के बावजूद कुल 181 रन की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय ग्रीन 42 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ दूसरे छोर पर कप्तान पैट कमिंस पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को तीनों सत्र में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा और दोनों टीमों के 15 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने इस दिन रात्रि टेस्ट मैच में इससे पहले वेस्टइंडीज को पहली पारी में 143 रन पर आउट करके अपनी टीम को 82 रन की बढ़त दिला दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 225 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्हें तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (19 रन देकर तीन विकेट) और शमर जोसेफ (26 रन देकर दो विकेट) की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।

शमर जोसेफ ने दूसरे ओवर में सैम कोंस्टास (00) आउट कर दिया, जिससे ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का पतन शुरू हो गया। 19 वर्षीय कोंस्टास का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने छह पारियों में 50 रन बनाए हैं। उस्मान ख्वाजा (14) और स्टीव स्मिथ (05) दोनों नहीं चल पाए और बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद अल्जारी जोसेफ ने 21वें ओवर में ब्यू वेबस्टर (13) और एलेक्स कैरी (00) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 69 रन कर दिया।

विज्ञापन

इससे पहले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज भी नहीं चल पाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने 34 रन देकर तीन जबकि जोश हेज़लवुड तथा पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए, जिससे वेस्टइंडीज़ अपनी पहली पारी में सिर्फ 52 ओवर में ही आउट हो गया। वेस्टइंडीज की तरफ से जॉन कैम्पबेल ने सर्वाधिक 36 रन बनाए जबकि शाई होप (23) 20 रन की संख्या पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें