फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs AUS: कमिंस को ड्रेसिंग रूम जाने का इशारा करने वाले कैरेबियाई गेंदबाज सील्स पर जुर्माना, जानें मामला

Fri, 27 Jun 2025 04:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

आईसीसी ने कहा कि 23 वर्ष के सील्स ने अपराध स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। यह घटना टेस्ट के पहले दिन यानी बुधवार की है।
विज्ञापन
पैट कमिंस और जेडन सील्स - फोटो : ANI/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन पैट कमिंस के आउट होने पर उन्हें ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा करने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सील्स ने आईसीसी आचार संहिता का लेवल एक का अपराध किया है और उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया चूंकि यह 24 महीने के भीतर उनका दूसरा अपराध था। आईसीसी आचार संहिता के तहत सील्स ने धारा 2.5 का उल्लंघन किया है जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने या ऐसे इशारे करने से संबंधित है जिससे बल्लेबाज आक्रामक प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकता है।

आईसीसी ने कहा कि 23 वर्ष के सील्स ने अपराध स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। यह घटना पहले दिन बुधवार की है जब आस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस के 28 रन पर आउट होने के बाद सील्स ने उन्हें ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा किया था। सील्स के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया को 180 रन पर आउट कर दिया था।
विज्ञापन

मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 180 रन पर सिमट गई थी। जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी मं 190 रन बनाए और कंगारुओं पर 10 रन की बढ़त हासिल की। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। कंगारुओं की बढ़त 82 रन की हो चुकी है। टेस्ट में अभी तीन दिन बचे हैं और ऐसे में नतीजा आना तय माना जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक हेड 13 रन और वेबस्टर 19 रन बनाकर नाबाद हैं। सैम कोंस्टास पांच रन, उस्मान ख्वाजा 15 रन, कैमरन ग्रीन 15 रन और जोश इंगलिस 12 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें