फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-PAK WCL: भारत-पाकिस्तान का क्यों रखा गया था मैच? आयोजकों ने दिया स्पष्टीकरण; सोशल मीडिया पर भी दिखा था रोष

Sun, 20 Jul 2025 08:49 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

डब्ल्यूसीएल के आयोजकों ने भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला रद्द करने का एलान किया और इस बारे में भी स्पष्टीकरण दिया कि उन्होंने इन दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच क्यों रखा था। युवराज सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच डब्ल्यूसीएल का यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना था।
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : @SDhawan25
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) का मुकाबला तमाम विरोध के बाद आखिरकार रद्द कर दिया गया है। डब्ल्यूसीएल टूर्नामेंट में चुनिंदा देश हिस्सा ले रहे हैं जिसमें इन देशों के दिग्गज खिलाड़ी खेल रहे हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ महीने से चल रहे तनाव के बीच इस मैच को आयोजित कराने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी रोष दिख रहा था जिसके बाद कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी इस मैच से हटने का फैसला किया था। 
विज्ञापन

बर्मिंघम में होना था मैच
डब्ल्यूसीएल के आयोजकों ने भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला रद्द करने का एलान किया और इस बारे में भी स्पष्टीकरण दिया कि उन्होंने इन दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच क्यों रखा था। युवराज सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच डब्ल्यूसीएल का यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना था। यह मैच भारतीय समयानुसार रात नौ बजे शुरू होना था, लेकिन अंतिम समय में इसे रद्द करने का फैसला किया गया। दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की थी जिसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। 

धवन-हरभजन ने दिखाई थी एकजुटता
इस मैच को लेकर जहां सोशल मीडिया पर फैंस अपना रोष जता रहे थे, वहीं शिखर धवन और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों ने मैच रद्द होने से पहले ही इस मुकाबले में नहीं खेलने का फैसला लिया था। धवन ने एक्स पर लिखा था, 'लिखा, जो कदम मैंने 11 मई को लिया, उस पर आज भी वैसे ही खड़ा हूं। मेरा देश मेरे लिए सबकुछ है और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता। जय हिंद।' इसके अलावा हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने भी इस मैच से हटने का फैसला ले लिया था। युवराज सिंह की अगुआई वाली टीम का इस टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला था। भारतीय टीम में शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाटी रायुडू जैसे बल्लेबाज शामिल थे।

भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए आयोजकों ने मांगी माफी
डब्ल्यूसीएल के आयोजकों ने बयान जारी कर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच को रद्द करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने बताया कि इस मैच को क्यों रखा गया था। डब्ल्यूसीएल ने बयान में कहा, डब्ल्यूसीएल ने हमेशा क्रिकेट से प्यार किया है और हमारा एकमात्र लक्ष्य फैंस को कुछ अच्छे और खुशी के पल देना है। इस वर्ष पाकिस्तान हॉकी टीम के भारत आने की खबर सुनने के बाद, तथा हाल ही में भारत बनाम पाकिस्तान वॉलीबॉल मैच और दोनों देशों के बीच विभिन्न खेलों के कुछ अन्य मुकाबलों को देखने के बाद, हमने डब्ल्यूसीएल में भारत बनाम पाकिस्तान मैच रखने के बारे में सोचा था जिससे दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को कुछ सुखद यादें दी जा सकें।

विज्ञापन

डब्ल्यूसीएल ने कहा, लेकिन शायद इस प्रक्रिया में हमने कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और कई लोगों की भावनाओं को आहत किया। इससे भी अधिक, हमने अनजाने में अपने भारतीय क्रिकेट दिग्गजों को असुविधा पहुंचाई, जिन्होंने देश को इतना गौरव दिलाया है और हमने उन ब्रांडों को भी प्रभावित किया जिन्होंने खेल के प्रति प्रेम के कारण हमारा समर्थन किया था। इसलिए, हमने भारत बनाम पाकिस्तान मैच रद्द करने का फैसला किया है। हम भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए एक बार फिर ईमानदारी से माफी मांगते हैं और आशा करते हैं कि लोग यह समझेंगे कि हम बस प्रशंसकों के लिए कुछ खुशी के पल लाना चाहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें