रमेश पोवार
इंडिया ए के बॉलिंग कोच की भूमिका अब मुंबई के ऑफ-स्पिनर रमेश पोवार निभाएंगे, जो हाल तक भारतीय टीम के कोच थे। पवार को वेस्टइंडीज में हुए महिला वर्ल्ड टी-20 के बाद मिताली राज के साथ हुए विवाद के चलते अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
'ए' टीम के फील्डिंग कोच की भूमिका अब टी दिलीप निभाएंगे, उन्हें सीनियर टीम के फील्डिंग कोच के लिए भी शॉर्ट लिस्ट किया गया था। ऋषिकेश कानितकर अंडर-19 टीम के बैटिंग कोच बने रहेंगे।