पाकिस्तान की टीम मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपनी पारंपरिक हरी जर्सी नहीं बल्कि पिंक जर्सी पहनकर खेलने उतरेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुताबिक, पाकिस्तान टीम ने यह फैसला ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया है।