बाबुल ने क्या पोस्ट किया था?
बाबुल सुप्रियो ने लिखा, 'एक समय की बात है, रांची में धोनी के घर के गेट के सामने। यह मेरी छोटी बेटी नैना और उसका कजिन भाई गोलू हैं, जो अपने दादा-दादी के साथ रांची घूमने आए थे। और यह है थाला धोनी का गेट। धोनी से मिलने के लिए इन्होंने उनके गेट के सामने क्या-क्या किया, वॉचमैन से बात की, उसे मेरा कार्ड दिया, कहा कि मैं भी मंत्री हूं… वगैरह-वगैरह। जाहिर है, यह तरीका काम नहीं आया। फिर उन्होंने मुझे फोन किया और मदद मांगी। किसी तरह धोनी का नंबर दिलाने के लिए नामों की ऐसी-ऐसी झड़ी लगाई कि हंसी आ गई, जिसे भी जानते थे, सबका नाम ले लिया। जब मैंने उन्हें बताया कि यह नामुमकिन है, बहुत कम लोगों के पास ही धोनी का नंबर होता है और वह भी शायद ही फोन इस्तेमाल करते हैं। नतीजा यह हुआ कि मुझे मैसेज और वॉयस नोट्स के जरिए बेरहमी से ‘डम्बो’ कहकर ट्रोल किया गया। लेकिन यह देखकर दिल खुश हो जाता है कि इस इंसान ने पीढ़ियों के पार कितना प्यार कमाया है। सलाम है। और सच कहूं तो मुझे भी बुरा लगा कि मैं कुछ कर नहीं पाया और कर भी नहीं सकता था!!!'