फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रशंसकों ने क्यों की रवि शास्त्री की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से तुलना

Thu, 29 Jun 2017 07:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
विज्ञापन
कुंबले-विराट विवाद के कारण अनिल कुंबले के इस्‍तीफे के बाद पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व निदेशक रवि शास्‍त्री ने मंगलवार को टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन करने का निर्णय ले लिया है। उन्‍होंने पिछले साल भी कोच पद के लिए आवेदन किया था। लेकिन तब अनिल कुंबले को कोच पद के लिए प्राथमिकता दी गई थी।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने जब पहली बार टीम इंडिया पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे तब शास्‍त्री आवेदन करने वालों में शामिल नहीं थे। उस समय वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड पायबस और लालचंद राजपूत आदि आवेदन करने वालों में थे।

रवि शास्‍त्री अभी आवेदन किये भी नहीं हैं और उनके कोच पद पर आवेदन करने के फैसले के साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होने लगी है। क्रिकेट प्रशंसक उनका जमकर मजाक बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर रवि शास्‍त्री की तुलना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि डॉ मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल के दौरान अपनी चुप्‍पी को लेकर आलोचना के घेरे में रहे हैं। मनमोहन सिंह की इस बात के लिए आलोचना की जाती रही है कि उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान 'पॉलिसी पैरालिसिस' की स्थिति पैदा हो गई थी और लंबित आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने का काम रुक गया था।

देखिये ट्वीट के जरिये किसने क्या कहा O please not again... 😒😒😑
We don't want Manmohan singh (😬) in Indian cricket..
We already have one in politics..
Ravi Shastri — Kajol (@kajol_0714) June 27, 2017   Its High Time Army Should Be Given A Free Hand Just For A Day To Take Care Of People Like Azam Khan

RT If Agree#ArrestAzamKhan #ShutUpAzam — Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) June 28, 2017   Ravi Shastri is Manmohan Singh: for team India ??#Ravishashtri #BCCI #INDvWI — शर्मा जी !! (@SHARMA_G_) June 27, 2017   Making Ravi Shastri head coach was Virat Kohli's wish from Day1

A Manmohan Singh to Kohli's Sonia Gandhi, Ravi Shastri is as useless as MMS — DR SHERLOCKED (@Legen_dary___) June 27, 2017
मालूम हो कि रवि शास्‍त्री को कप्‍तान कोहली ने पिछले वर्ष कोच पद के अपनी पसंद बताया था। लेकिन बीसीसीआई की सलाहकार समिति ने इस पद के लिए कुंबले को चुना था। अब जब टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर शास्‍त्री ने कोच पद की जंग में अपनी दावेदारी पेश कर दी है तो फैंस ने शास्‍त्री-कोहली की जोड़ी की तुलना सिंह-गांधी के साथ करने लगी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें