चैंपियंस से पीएम मोदी की मुलाकात
- फोटो : PTI
चैंपियंस से पीएम मोदी की मुलाकात
- फोटो : PTI
स्नेह राणा ने कही यह बात
इसके बाद स्नेह राणा ने कहा, 'मैं जेमिमा की बात से सहमत हूं कि हमने यह निर्णय लिया था कि सबकी सफलता में तो हर कोई साथ होता है, लेकिन जब किसी का बुरा समय आता है तो उस समय और भी साथ देना जरूरी है। तो हमने एक टीम के तौर पर यह सोचा था कि कुछ भी हो जाए हम एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे। हमेशा एक दूसरे को ऊपर ही रखेंगे। मुझे लगता है कि यह बेस्ट था हमारी टीम के लिए।'
चैंपियंस से पीएम मोदी की मुलाकात
- फोटो : PTI
पीएम मोदी ने ली चुटकी
क्रांति गौड़ ने कहा, 'हरमन दी ने कहा था कि हमेशा हंसते रहो। तो जब भी हम किसी को नर्वस देखते तो हमें रहता था कि हमें उसे हंसाना है।' इस पर पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा, 'कोई हंसाने वाला भी तो होगा आपकी टीम में?' इस पर क्रांति ने जेमिमा का नाम लिया। इस पर पीएम मोदी हंसने लगे। फिर जेमिमा ने कहा, 'हरलीन भी हंसाती रहती है, क्योंकि वो टीम को एकजुट लाने में बहुत मदद करती है।' इस पर हरलीन ने कहा, 'टीम में एक दो ऐसा इंसान होना चाहिए जो माहौल को लाइट रखे। मुझे जब लगता है कि कोई उदास बैठा है तो मैं कुछ न कुछ करती रहती हूं। मुझे अच्छा लगता है कि जब हर कोई खुश रहता है।'