IPL करियर
पिछले साल हुई नीलामी में विजय शंकर को 3.2 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा था। 13 मैच में 53 की जबरदस्त औसत से 212 रन रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143.24 था। साल 2013 के आईपीएल में विजय शंकर को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन उस साल उनको कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 2014 में विजय शंकर को एक मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। उन्होंने एक ओवर की गेंदबाजी में 19 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं मिला। विजय शंकर ने आईपीएल 2017 में एक फिफ्टी भी जमाई थी। 2016 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने शंकर को अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। साल 2017 में सनराइजर्स की ओर से विजय शंकर को 4 मैचों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने 50.5 की औसत और 134.66 की स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए।