फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: कौन हैं मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट और क्यों पीसीबी को उनसे है आपत्ति? यहां पढ़ें उनके बारे में सबकुछ

Tue, 16 Sep 2025 01:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पीसीबी ने आईसीसी के जनरल मैनेजर वसीम खान को शिकायत भेजी है कि पायक्रॉफ्ट ने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान ऐसा निर्देश दिया जो खेल की सच्ची भावना के खिलाफ हो सकता है।
विज्ञापन
एंडी पायक्रॉफ्ट - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। हालांकि, मैच से ज्यादा चर्चा भारतीय खिलाड़ियों के सांकेतिक बहिष्कार का हुआ। भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए ही पवेलियन लौट गए और ड्रेसिंग रूम का दरवाजा। इस घटना के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को शिकायत भेजी कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से कहा था कि वे हैंडशेक न करें और उन्हें एशिया कप से हटाने की मांग की थी। हालांकि, आईसीसी ने पीसीबी की मांग को खारिज कर दिया। आइए जानते हैं कि पायक्रॉफ्ट कौन हैं और पूरा मामला क्या है...
विज्ञापन

पीसीबी ने आईसीसी से मांग की
पीसीबी ने इस घटना के कारण पायक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की आधिकारिक मांग की थी। उन्होंने आईसीसी के जनरल मैनेजर वसीम खान को शिकायत भेजी है कि पायक्रॉफ्ट ने मैच के दौरान इस तरह का निर्देश दिया जो खेल की सच्ची भावना के खिलाफ हो सकता है। पीसीबी ने यहां तक धमकी दी कि अगर पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाया जाता है तो वह यूएई के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेंगे।

आईसीसी ने पीसीबी की मांग ठुकराई
हालांकि, आईसीसी के आगे एक बार फिर उनको मुंह की खानी पड़ी। आईसीसी ने पीसीबी को जवाब देते हुए कहा दिया है कि पायक्रॉफ्ट एशिया कप में जारी रहेंगे। 69 वर्षीय पायक्रॉफ्ट बुधवार को पाकिस्तान के यूएई के खिलाफ अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबले में भी रेफरी की भूमिका निभाएंगे। पायक्रॉफ्ट एशिया कप में दो मैच रेफरी में से एक हैं। उनके अलावा रिची रिचर्डसन शामिल हैं। टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के दौरान उन्हें दो और मैचों में रेफरी की भूमिका निभानी है। पाकिस्तान-यूएई मैच के अलावा वह सोमवार को दुबई में हॉन्गकॉन्ग बनाम श्रीलंका मैच में भी रेफरी होंगे।
 

एंडी पायक्रॉफ्ट का परिचय
एंडी पायक्रॉफ्ट जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हैं। उनके अंतरराष्ट्रीय करियर काफी छोटा रहा है। वह केवल तीन टेस्ट और 20 वनडे मैच खेल पाए, लेकिन उनका योगदान खेल में इसके बाद काफी बढ़ गया।

खेल प्रबंधन और अन्य भूमिकाएं
पायक्रॉफ्ट ने क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद जिम्बाब्वे की अंडर-19 टीम को कोच किया और चयनकर्ता की भूमिका भी निभाई। उन्होंने कुछ समय राष्ट्रीय टीम के कोच की जिम्मेदारी भी संभाली, लेकिन 2003 विश्व कप के दौरान चयन से जुड़े विवादों की वजह से पद छोड़ा।

रेफरी के रूप में अनुभव
2009 से पायक्रॉफ्ट ने अंतरराष्ट्रीय मैच रेफरी के रूप में काम करना शुरू किया। अब तक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 103 मैचों में रेफरी की भूमिका निभाई है, जिससे वे टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे अनुभवी मैच रेफरी में से एक बन गए हैं।
विज्ञापन

भारत से संबंध और हालिया काम
उनका भारत से रिश्ता भी पुराना है। उन्होंने 1992 में हरारे में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने 39 और 46 रन की पारियां खेली थीं। पायक्रॉफ्ट उस टेस्ट में भी रेफरी रहे थे, जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना पहला टेस्ट शतक जमाया था। यह टेस्ट 2024-25 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न में खेला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें