फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-8 के 39 मुकाबलों के बाद अब किसके पास है ऑरेंज कैप?

Wed, 06 May 2015 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक आईपीएल-9 के 39 मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान कई खिलाड़ियों ने अपने जोरदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित भी किया है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के यहां तक के सफर में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 10 में से 7 मैच जीतकर एक बार फिर से शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। शीर्ष स्थान के लिए उसे राजस्थान रॉयल्स से कड़ी टक्कर मिल रही है।

दूसरी ओर, दूसरे पायदान पर मौजूद राजस्थान की टीम ने 11 मैच खेले जिसमें उसे 6 में जीत मिली और 3 में हार। हालांकि उसके 2 अन्य मुकाबले बारिश के कारण धुल गए जिस कारण उसे एक-एक अंक मिले। इस तरह से उसके भी 14 अंक हैं लेकिन चेन्नई बेहतर रन औसत के आधार पर पहले स्थान पर बना हुआ है।
विज्ञापन


सबसे निचले पायदान पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है जो 9 में से सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी है। वहीं सनराइजर्स हैदराराद ने 9 में से 4 मैच जीते और 8 अंकों के साथ तालिका में सातवें पायदान पर है। दिल्ली ने भी 10 में से 4 मैच जीते लेकिन रन औसत से आगे है।
जहां तक बात पिछली बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की है तो वह 10 में से 5 मुकाबले जीते चुकी है और 11 अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।
Trending Videos
विज्ञापन

तो इस समय कौन है सबसे सफल बल्लेबाज?

इसके अलावा बात करते हैं कि टूर्नामेंट में किस बल्लेबाज के पास ऑरेंज कैप है और किस गेंदबाज के पास पर्पल कैप। ऑरेंज कैप आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है, पर्पल कैप सबसे सफल गेंदबाज को पहनने के लिए दिया जाता है।

साथ ही यह भी जानकारी हासिल करते हैं कि अब तक सबसे ज्‍यादा छक्के लगाने का मास्टर बल्लेबाज कौन है। ऑरेंज कैप इस समय राजस्‍थान के अजिंक्य रहाणे के पास है जिन्होंने 10 मैचों से 430 रन बनाए हैं और वह अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी डेविड वार्नर (382) से 48 रन आगे है। तीसरे स्‍थान पर मुंबई के रोहित शर्मा है जो अब तक 343 रन बना चुके हैं।

रहाणे और वार्नर की टीमों के बीच अगला मुकाबला बृहस्पतिवार को है। दोनों टीमें आमने-सामने होंगी और ये दोनों सलामी बल्लेबाज शानदार पारी खेलकर टूर्नामेंट में लीड स्कोरर बने रहना चाहेंगे।

आईपीएल-8 में अब तक के सितारे
सर्वाधिक रनः अजिंक्य रहाणे (राजस्‍थान रॉयल्स, 430 रन, 10 मैच)
सर्वाधिक विकेटः आशीष नेहरा (चेन्नई सुपर किंग्स, 17 विकेट, 10 मैच)
सर्वाधिक छक्काः ब्रैंडन मैकुलम (चेन्नई सुपर किंग्स, 18 छक्के, 10 मैच)
सर्वाधिक चौकाः डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद, 47 चौका)
सर्वाधिक कैच (फील्डिंग): ड्वेन ब्रॉवो (चेन्नई सुपर क‌िंग्स, 09 कैच, 10 मैच)
सर्वाधिक अर्धशतकः डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद, 05 फिफ्टी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें