फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में दबाव में रहेंगे विराट कोहली, पूर्व स्पिनर हरभजन ने बताई यह वजह

Tue, 25 Jan 2022 04:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली भारतीय टीम की कप्तानी छोड़कर बतौर बल्लेबाज खेलना शुरू कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने ऐसा ही किया और दो अर्धशतक भी लगाए। हालांकि उनके कप्तानी से हटने के बाद सभी की नजरें पूर्व कप्तान के प्रदर्शन पर हैं।
विज्ञापन
हरभजन सिंह और विराट कोहली - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली भारतीय टीम की कप्तानी छोड़कर बतौर बल्लेबाज खेलना शुरू कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने ऐसा ही किया और दो अर्धशतक भी लगाए। हालांकि उनके कप्तानी से हटने के बाद सभी की नजरें पूर्व कप्तान के प्रदर्शन पर हैं। पूर्व क्रिकेटर और स्टार भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज में विराट दबाव में रहेंगे।  

विज्ञापन


हरभजन ने कहा कि आगे चलकर विराट को प्लेइंग XI में अपनी जगह बनाए रखने के लिए प्रदर्शन करते रहना होगा। ऐसा नहीं करना पर उनके लिए मुश्किलें हो सकती हैं। 

पूर्व स्पिनर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "जब कोई कप्तान सात साल के लंबे समय के बाद पद छोड़ता है, तो जाहिर तौर पर यह बहुत से लोगों को आश्चर्यचकित करता है। मैं खुद इसे देखकर हैरान था और सोचता हूं कि फैसला बहुतों की अपेक्षा से जल्दी आ गया। लेकिन जाहिर तौर पर विराट जानते हैं कि उनकी योजना क्या है और वह क्या करना चाहते हैं। जब आप कप्तान होते हैं तो आपके लिए कुछ चीजें अलग होती हैं। बल्लेबाज कोहली दबाव में होंगे क्योंकि जब आप कप्तान होते हैं तो आपको चयन के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं होती है।"
विज्ञापन


हरभजन ने भारतीय क्रिकेट के कुछ महान खिलाड़ियों के उदाहरणों का हवाला देते हुए बताया कि कैसे कोई भी टीम में उनकी जगह को हल्के में नहीं ले सकता। कोहली ने पिछले सात वर्षों में धैर्य और बहादुरी के साथ टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें उनकी अपनी बल्लेबाजी भी चरम पर रही है। 

भज्जी ने आगे कहा, "आप हमेशा चुने जाते हैं। लेकिन आप कितने भी बड़े खिलाड़ी क्यों न हों - सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर या कोई और। जब आप प्रदर्शन नहीं करते हैं तो हमेशा दबाव होता है और वह कोहली पर रहेगा जो पिछले सात सालों में नहीं था। लेकिन इन 7 वर्षों में, उन्होंने कप्तान के रूप में अधिकतम प्रदर्शन दिया है और मुझे उम्मीद है कि अब एक बल्लेबाज के रूप में, उनका प्रदर्शन बेहतर होता रहेगा और वह ढेर सारे रन बनाकर भारत के लिए मैच जीतेंगे।"
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की टीम अगले महीने से भारत दौरे पर आएगी। यहां वह छह फरवरी से तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें