यह मुकाबला 4 अप्रैल दिन गुरुवार को खेला जाएगा।
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में यह मैच होगा। मैदान छोटा जरूर है, लेकिन धीमी पिच में स्पिनर्स से भरी दोनों टीमें कैसे खेलती है, देखने वाली बात होगी।
भारतीय समयानुसार मैच शाम 8 बजे शुरू होगा।
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स में होगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर भी उपलब्ध रहेगी। लाइव अपडेट्स के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर भी जाया जा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्ताान), कॉलिन मुनरो, पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, हनुमा विहारी, कॉलिन इनग्राम, मनजोत कालरा, क्रिस मॉरिस, शेरफेन रूदरफोर्ड, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, जलज सक्सेना, राहुल तेवतिया, ऋषभ पंत, अंकुश बैंस, आवेश खान, संदीप लामिछाने, हर्षल पटेल, ट्रेंट बोल्ट, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा, नाथू सिंह, बंडारू अयप्पा।
सनराइजर्स हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), डेविड वॉर्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गप्टिल, दीपक हूडा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टेनलेक