फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पंजाबी शेरों के सामने होंगे हैदराबाद के लड़ाके, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Mon, 08 Apr 2019 10:29 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
विज्ञापन

इंडियन टी-20 लीग के 12वें सत्र का 22वां मुकाबला पंजाब और हैदराबाद और के बीच खेला जाएगा। पंजाब जहां 5 मैच में 3 जीत और 2 हार के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर है तो हैदराबाद 5 मैच में 3 जीत और 2 हार के साथ तीसरे क्रम पर है।

विज्ञापन


इतिहास की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 12 मैच हुए हैं। यहां भी हैदराबाद का पलड़ा भारी है। पंजाब जहां सिर्फ 3 मैच ही जीत पाया है तो हैदराबाद के खाते में 9 जीत आई है। मोहाली के बिंद्रा स्टेडियम में भी पंजाबी टीम कमजोर साबित होती है। हैदराबाद ने जहां 4 मुकाबले जीते हैं तो सिर्फ एक बार पंजाब की जीत हुई है।

कब होगा मैच?

यह मुकाबला 8 अप्रैल दिन सोमवार को खेला जाएगा।

कहां होगा मैच?

मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में यह मैच होगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारतीय समयानुसार मैच शाम 8 बजे शुरू होगा।

कहां देखें ऑनलाइन स्ट्रीमिंग?

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स में होगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर भी उपलब्ध रहेगी। लाइव अपडेट्स के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर भी जाया जा सकता है।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है:

पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, लोकेश राहुल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, मुजीब उर रहमान, डेविड मिलर, सैम करन, वरुण चक्रवर्ती, निकोलस पूरन, मोइसिस हेनरिक्स, हार्डस विलजोन, दर्शन नालकंड, सरफराज खान, अर्शदीप सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बरार, मुरुगन अश्विन, एंड्रयू टाई, अंकित राजपूत, मनदीप सिंह, सिमरन सिंह। 

हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), डेविड वॉर्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गप्टिल, दीपक हूडा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन और बिली स्टेनलेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें