भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने नागपुर पहुंचकर अपने इंस्टाग्राम पर यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और केदार जाधव के साथ एक तस्वीर साझा की। लेकिन इस तस्वीर के जरिए रोहित ने जाधव का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया।
Nagpur here we come! In the company of two wrist spinners @yuzi_chahal23, @kuldeep_18 and @kedarjadhavofficial, I'm not sure even he knows what he bowls 🙄
A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on Sep 29, 2017 at 5:20am PDT
रोहित ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, " नागपुर पहुंच कर अच्छा लग रहा है, मेरे साथ दो रिस्ट स्पिनर हैं और जाधव का मैं कह नहीं सकता कि क्योंकि शायद उनको भी अपना एक्शन समझ में नहीं आता होगा।" रोहित की इस बदमाशी मे साथ युवराज सिंह ने भी दिया रोहित की बात को आगे बढ़ाते हुए युवराज ने रोहित के जवाब में कमेंट किया, हां केदार गेंद को मलाई कोफ्ते की तरह फेंकते हैं।
युवराज और रोहित का जाधव की गेंदबाजी का मजाक बनाना गलत भी नहीं है, क्योंकि जिस तरह से वो गेंद डालते हैं, उससे अच्छे- अच्छे बल्लेबाज भी चकमा खा जाते हैं। उन्होंने बेंगलुरु में पहले विकेट के लिए डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच के बीच 231 रन की साझेदारी को तोड़कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई थी।
जाधव पिछले कुछ समय से टीम के गेंद के साथ काफी काम आए हैं। वो एक तरह से पार्टनरशिप ब्रेकर का काम कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर अहम विकेट चटकाकर टीम इंडिया को मैच में वापसी कराई है। विरोधी बल्लेबाजों के लिए उनका गेंदबाजी एक्शन और उनकी गेंदबाजी के वेरिएशन की वजह से बहुत परेशानी हुई है।
लेकिन इस पूरे वाकये के बाद जाधव भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने भी जुवाबी गुगुली फेंककर रोहित और युवराज के एक ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। जाधव ने रोहित के कमेंट बॉक्स में लिखा, मुझे भी नहीं पता कि मुझे विकेट कैसे मिल जाते हैं। इसके बाद रोहित और युवराज ने कोई जवाब नहीं दिया।