किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गुरुवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत हासिल हुई। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। मगर इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन द्वारा कप्तान रोहित शर्मा को सजा दी गई।
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल, मुंबई इंडियंस टीम की ओर से जिम सेशन मिस करने वाले खिलाड़ी को अजीबोगरीब सजा दी जाती है। इसके तहत खिलाड़ी को इमोजी कैरेक्टर प्रिंट वाला जंप सूट पहनना होता है। इसे पहनकर ही खिलाड़ी बस, होटल यहां तक कि एयरपोर्ट में भी नजर आते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
रोहित शर्मा को भी जिम सेशन मिस करने के बाद यह सजा भुगतनी पड़ी। रोहित शर्मा को भी जिम सेशन मिस करने के बाद यह सजा भुगतनी पड़ी। इस दौरान रोहित शर्मा को इमोजी जंपसूट पहनने के लिए दिया गया। इस तस्वीर में रोहित अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद रोहित की वाइफ ऋतिका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर हिटमैन की यह तस्वीर शेयर कर मजेदार कैप्शन लिख डाला। ऋतिका ने लिखा, 'दिस वाज इनवाइटेबल'
रोहित शर्मा के अलावा टीम के सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन और गेंदबाज राहुल चहर भी इस ड्रेस में नजर आ चुके हैं। बता दें कि 'स्लो स्टार्टर' के नाम से मशहूर मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थे। मगर टीम ने शानदार वापसी करते हुए न सिर्फ अपने मैच जीते बल्कि प्लेऑफ की रेस को भी रोमांचक बना दिया।