फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर को पीछे भेजकर खुद टीम बस चलाने वाले धोनी मैदान के बाहर भी कैप्टन कूल ही हैं

Wed, 19 Aug 2020 01:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी अब कभी मैदान पर नीली जर्सी में नजर नहीं आएंगे। 15 अगस्त की शाम माही ने हमेशा-हमेशा के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अब भारत के इस पूर्व कप्तान के करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई अनकहे किस्से एक के बाद एक मीडिया की सुर्खियां बन रहे हैं, जिसे सुनकर और पढ़कर प्रशंसक भी अपने पूर्व कप्तान को याद कर रहे हैं।

विज्ञापन


धोनी के साथ लंबे समय तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने भी ऐसा ही एक रोचक किस्सा सुनाया है, जब शांत और गंभीर स्वभाव के धोनी मस्ती के मूड में आए और टीम के बस ड्राइवर बन गए। यह वाकया लक्ष्मण के 100वें टेस्ट मैच के दौरान हुआ था। साल 2008 था और सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम थी।



दिल्ली में खेले गए ठीक दो मैच पहले अनिल कुंबले के संन्यास लेने के बाद माही को टेस्ट टीम की भी जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। बतौर कप्तान यह धोनी का पहला टेस्ट मैच था। धोनी ने ड्राइवर को पीछे जाकर बैठने के लिए कहा और बस चलाकर होटल तक ले गए। लक्ष्मण की माने तो धोनी को नए अवतार में देख उन्हें आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था। 
विज्ञापन


'वेरी वेरी स्पेशल' लक्ष्मण ने इस किस्से को अपनी आत्मकथा '281 एंड बियॉन्ड' में भी जगह दी थी। लक्ष्मण ने इसे अपने साथ हमेशा रहने वाली यादों में से एक बताया है। मैदान के भीतर कैप्टन कूल कहलाने वाले माही असल जिंदगी में भी कितने कूल हैं, यह सिर्फ इसकी एक बानगी भर थी। धोनी आम जिंदगी में बेहद सरल, सहज, चंचल और मजाकिया स्वभाव के हैं, जो मौका मिलने पर वह मजा करने से नहीं चूकते। स्थिति के हिसाब से वह जमकर लुत्फ उठाते हैं और खूब इंटरटेन भी करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें