फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस पत्नी के सामने गर्लफ्रेंड को याद करने लगे हरभजन सिंह, बताई होटल के कमरे की कहानी

Fri, 01 Nov 2019 03:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा शो में हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिरकी गेंदबाजी के दमपर बल्लेबाजों को नचाने वाले हरभजन सिंह अपने बिंदास स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं। कभी मैदान पर विरोधियों पर भड़क जाते हैं तो कभी मजाकिया अंदाज में कैमरे के सामने कैद हो जाते हैं। लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे भज्जी अब टीवी पर बतौर कमेंटेटर ही नजर आते हैं। बीते दिनों वह एक निजी चैनल पर प्रसारित होने वाले कपिल शर्मा शो में पहुंचे, जहां उन्होंने कई मजेदार खुलासे किए।
विज्ञापन

2 of 4
हरभजन सिंह और गीता बसरा - फोटो : ट्विटर
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में एक्ट्रेस पत्नी गीता बसरा के साथ पहुंचे हरभजन ने अपनी इंग्लिश सीखने की कहानी बताई। दिलचस्प बात ये है कि हरभजन सिंह ने पत्नी के सामने बताया कि उन्होंने इंग्लिश श्रीलंका की गर्लफ्रेंड से सीखी थी।
विज्ञापन

3 of 4
कपिल शर्मा शो में हरभजन सिंह - फोटो : ट्विटर
भज्जी ने बताया कि, 'मेरी इंग्लिश अंडर-19 के दिनों से ही खराब थी। एक दौरे पर अजीत अगरकर मेरा रूममेट था। वह जो खाने का ऑर्डर देते थे वही सुनकर मैं भी ऑर्डर देता था। वो ऑर्डर देते हुए कभी कैन यू बोलता तो कभी कुड यू, इससे मैं थोड़ा कन्फ्यूज हो गया। एक बार जब वह कमरे में नहीं था, तो मैंने होटल में फोन कर कैन यू कूड यू बोल दिया। मैं भूल गया कि बोलना क्या है।'
विज्ञापन

4 of 4
हरभजन सिंह और गीता बसरा - फोटो : ट्विटर
हरभजन सिंह ने आगे सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि कैसे उनकी एक श्रीलंकाई लड़की उनकी गर्लफ्रेंड बन गई और फिर उन्होंने उससे इंग्लिश सीखी। बकौल भज्जी, 'गलती से मेरे साथ श्रीलंका की एक लड़की सेट हो गई थी। जिस तरह वह बोलती थी, उसे सुन-सुनकर मैं भी सिखता था। उसने मेरी अंग्रेजी खोल दी। उससे मिलने के बाद ही मैं इंग्लिश के गुड मॉर्निंग, हाउ आर यू, फाइन जैसे शब्द बोलने लगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें