फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की टीम के खिलाड़ी ने पूछा, कौन है विराट कोहली?

Wed, 27 Apr 2016 04:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी की टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के स्पिनर एडम जेम्पा एक ट्वीट के चलते फंस गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई मूल के इस क्रिकेटर ने यह पूछकर विवाद पैदा कर दिया कि विराट कोहली कौन है?
विज्ञापन


22 साल के जेम्पा ने 2015 में ही न्यूजीलैंड दौरे में ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेब्यू किया था। आईपीएल में इस साल वह डेब्यू भी कर रहे हैं। पुणे की टीम से खेलने के लिए जेम्पा ने धोनी से कांट्रेक्ट किया था।

जेम्पा ने ट्वीट किया कि ये विराट कोहली और एबी डीविलियर्स कौन है? यह मामला तब का है जब 22 अप्रैल को एबी और कोहली के बीच पुणे के खिलाफ ही 150 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई थी। 
विज्ञापन


मैच के बाद आरसीबी के तेज गेंदबाज और कीवी मूल के केन रिचर्ड्सन ने ट्वीट कर दोनों क्रिकेटरों की तारीफ की। इस ट्वीट के जवाब में जेम्पा ने तुरंत पूछा, ये दोनों कौन हैं?
  Fairly lucky to get to watch these 2 up close every game. #appreciated pic.twitter.com/KqSydMHlDh — Kane Richardson (@KaneWRichardson) April 23, 2016



जवाब में रिचर्ड्सन ने जेम्पा से ही फिरकी ले ली और कह दिया कि अपने टीम के क्रिकेटर इशांत शर्मा को पूछो? गौरतलब है कि इशांत ने आरसीबी के खिलाफ इसी आईपीएल मुकाबले में 4 ओवरों में 47 रन लुटाए थे।
विज्ञापन

  @zamps63 ask Ishant. — Kane Richardson (@KaneWRichardson) April 23, 2016


जेम्पा को इस ट्वीट के बाद विराट कोहली के फैंस की सोशल मीडिया में आलोचना झेलनी पड़ी। बाद में जेम्पा को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें