आईपीएल का मजा बिना ग्लैमर के अधूरा है। प्रीति जिंटा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक और शाहरुख से लेकर जूही चावला तक समय-समय पर सभी सेलिब्रिटिज ने इस टूर्नामेंट की शान बढ़ाई। इसके अलावा भी मैदान पर कई बार कुछ ऐसे चेहरे कैमरे में कैद हो जाते हैं, जिनसे टीवी पर चिपके फैंस नजर नहीं हटा पाते।