मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बॉल को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की मशहूर बिग बैश लीग में इस्तेमाल किया जाएगा। गेंद का निर्माण करने वाली ऑस्ट्रेलियाई कंपनी कूकाबुरा इसे अमली जामा पहनने के लिए तैयार भी हो चुकी है। कई खूबिया की वजह से इस गेंद को 'स्मार्टबॉल' कहा जा रहा है। stuff.co.nz.के मुताबिक कुकुबेरा गेंद को प्रयोग करने के आखिरी पड़ाव पर है।
मेलबर्न की कंपनी कूकाबुरा ने रियल टाइम डेटा प्रदान करने के लिए गेंद में एक माइक्रोचिप लगाई है, जिसे 'स्मार्टबॉल' कहा जाएगा। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गेंद एक ट्रैकर से लैस होती है, जो फेंकते ही डेटा प्रदान करती है। जिसमें रिलीज पॉइंट पर स्पीड मैट्रिक्स, प्री-बाउंस और पोस्ट-बाउंस शामिल हैं। इस गेंद के आने के बाद अंपायर्स को डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) में मदद मिलेगी। इस गेंद के आने से संदिग्ध परिस्थितियों या बैट-पैड के उदाहरणों में गेंद के प्रभाव बिंदुओं को निर्धारित किया जा सकेगा, जिससे स्पिन गेंदबाजी के दौरान फैसला लेने में मदद मिलेगी और फैसला भी सटीक होगा।