फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction 2022: क्या होते हैं मार्की खिलाड़ी जिन पर सबसे पहले लगेगी बोली, इस बार खास लिस्ट में शामिल हैं ये 10 नाम

Sat, 12 Feb 2022 08:07 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मार्की खिलाड़ियों पर नीलामी के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये वह खिलाड़ी होते हैं, जिन्हें अधिकतर टीमें खरीदना चाहती हैं। आईपीएल में 10 मार्की खिलाड़ियों के बाद ही बाकी खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाती है।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरू में 12 और 13 फरवरी को हो रहा है। इस मेगा ऑक्शन में सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसके बाद बाकी खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इस बार मार्की खिलाड़ियों की सूची में चार भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी क्रिकेट जगत में काफी लोकप्रिय हैं इन्होंने पिछले कुछ सालों में टी-20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इन सभी खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगना तय है। 
विज्ञापन


क्या होते हैं मार्की खिलाड़ी ?
मार्की खिलाड़ी वह खिलाड़ी होते हैं, जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट में वही खिलाड़ी शामिल होते हैं, जो क्रिकेट की किसी एक या एक से ज्यादा विधा में निपुण होते हैं। ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होते हैं और अधिकतर टीमें इन्हें खरीदना चाहती हैं। आमतौर पर ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। 

आईपीएल की नीलामी से पहले सभी टीमें बीसीसीआई को उन खिलाड़ियों के नाम देती हैं, जिन्हें वो मेगा ऑक्शन में खरीदना चाहती हैं। जिन बड़े खिलाड़ियों को अधिकतर टीमें खरीदना चाहती हैं। उन्हें ही मार्की खिलाड़ियों की सूची में रखा जाता है। आमतौर पर मार्की खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगती है और नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी भी इन्हीं में से कोई एक होता है। इस बार श्रेयस अय्यर सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार मार्की खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं ये नाम 
1. शिखर धवन
2. मोहम्मद शमी
3. श्रेयस अय्यर
4. रविचंद्रन अश्विन
5. फाफ डुप्लेसिस
6. डेविड वार्नर
7. पैट कमिंस
8. क्विंटन डीकॉक
9. कगिसो रबाडा
10.ट्रेंट बोल्ट 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें