वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 में मेजबान पाकिस्तान को 71 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ।
वेस्टइंडीज ने ओपनर डेनद्रा डॉटिन 90 की मदद से दो विकेट पर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरीं अपना सौवां टी-20 मैच खेलने वाली मेजबान टीम 18 ओवर में 89 रन पर ढेर हो गई। शामिला कोनिल ने तीन और शकेरा सेलेमन ने दो विकेट झटके।
वेस्टइंडीज महिला टीम का यह 15 साल में पहला दौरा है। दूसरा मैच शुक्रवार को और तीसरा शनिवार को कराची में ही खेला जाएगा। लाहौर में 2009 में श्रीलंका टीम पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान में सीमित ओवरों का क्रिकेट हुआ है। इस टीम के अलावा जिंबाब्वे, श्रीलंका, वर्ल्ड एकादश और वेस्ट इंडीज की टीमों ने ही पाक का दौरा किया है।