इस मैच में अर्धशतक ठोकने वाले श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणाथिलाका को अजीबो-गरीब ढंग से आउट दिया गया। अंपायर ने ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड यानी फील्डर्स को बाधा पहुंचाने का दोषी पाया हालांकि अब इस पर जमकर बवाल भी हो रहा है।
मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब के नियम 37.1 में ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड के बारे में बताया गया है। गुणाथिलाका (55) के अलावा कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (52) और एशन बंदारा (50) ने भी अर्धशतक लगाए। सीरीज का दूसरा और निर्णायक मैच 12 मार्च को खेला जाएगा।