फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशांत शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में लिखी कामयाबी की नई इबारत, महान कपिल देव को छोड़ा पीछे

Sun, 01 Sep 2019 11:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इशांत शर्मा - फोटो : social media
वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका के सबीना पार्क में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपने नाम एक बेहद खास उपलब्धि हासिल की। बल्लेबाजी में कमाल करने वाले इशांत शर्मा ने गेंदबाजी में एक विकेट चटकाते ही टीम इंडिया के इस महान खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कपिल देव और इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
खेल के तीसरे दिन इशांत शर्मा ने पहली पारी में कैर्बियाई खिलाड़ी जाहमार हेमिल्टन (5) को आउट करते ही पूर्व महान खिलाड़ी व 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही वो एशिया से बाहर यानी विदेशी धरती पर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
30 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इशांत ने पहली पारी के दौरान 46.3 ओवर में हैमिल्टन को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर यह कमाल किया।

4 of 6
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस एक विकेट के साथ ही इशांत शर्मा के नाम टेस्ट क्रिकेट में  विदेशी सरजमीं पर कुल 156 विकेट हो गए हैं, जबकि विदेश धरती पर भारतीय तेज गेंदबाज के रूप में कपिल देव के नाम टेस्ट क्रिकेट में 155 विकेट दर्ज है।
विज्ञापन

5 of 6
anil kumble
एशिया के बाहर यानी विदेशी सरजमीं पर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में विदेशी धरती पर कुल 200 विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ishant Sharma - फोटो : file pic
 एशिया के बाहर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले पांच शीर्ष भारतीय गेंदबाजः
 
गेंदबाज मैच विकेट
अनिल कुंबले 50 200
इशांत शर्मा 45 156*
कपिल देव 45 155
जहीर खान 38 147
बिशन सिंह बेदी 34 123

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें