वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका के सबीना पार्क में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपने नाम एक बेहद खास उपलब्धि हासिल की। बल्लेबाजी में कमाल करने वाले इशांत शर्मा ने गेंदबाजी में एक विकेट चटकाते ही टीम इंडिया के इस महान खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कपिल देव और इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खेल के तीसरे दिन इशांत शर्मा ने पहली पारी में कैर्बियाई खिलाड़ी जाहमार हेमिल्टन (5) को आउट करते ही पूर्व महान खिलाड़ी व 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही वो एशिया से बाहर यानी विदेशी धरती पर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
30 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इशांत ने पहली पारी के दौरान 46.3 ओवर में हैमिल्टन को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर यह कमाल किया।
4 of 6
इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस एक विकेट के साथ ही इशांत शर्मा के नाम टेस्ट क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर कुल 156 विकेट हो गए हैं, जबकि विदेश धरती पर भारतीय तेज गेंदबाज के रूप में कपिल देव के नाम टेस्ट क्रिकेट में 155 विकेट दर्ज है।
विज्ञापन
5 of 6
anil kumble
एशिया के बाहर यानी विदेशी सरजमीं पर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में विदेशी धरती पर कुल 200 विकेट लिए थे।