चाय के बाद विराट और रहाणे भारतीय पारी को तीन विकेट पर 157 रन से आगे बढ़ाने के लिए क्रीज पर लौटे, लेकिन चाय के बाद पहला और पारी का 60वां ओवर लेकर आए तेज गेंदबाज केमार रोच ने ओवर की पांचवी गेंद पर अजिंक्य रहाणे को 24 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन लौटाया। विराट और रहाणे के बीच 49 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।
शुरुआती विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ने पारी को बेहतरीन संभाला, पहले उन्होंने मंयक के साथ मिलकर पारी को आगे बढया, उसके बाद रहाणे के साथ मिलकर 49 रन की साझेदारी की। अर्धशतक लगाने के बाद कोहली थोड़े से आक्रमक अंदाज में खलने की कोशिश कर रहे थे।
पारी के 72वें ओवर की पहली गेंद पर विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने विराट को विकेट के पीछे कैच कराकर भारत को पांचवा झटका दिया। विराट 76 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद से ऋषभ पंत और हनुमा विहारी ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचाया।
वेस्टइंडीज की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे कप्तान जेसन होल्डर, जिन्होंने 20 ओवर में तीन विकेट चटकाए। केमार रोच और रहकीम कॉर्नवाल को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है। आखिरी टेस्ट के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और दिग्गज फिरकी बॉलर रविचंद्रन अश्विन को एकबार फिर ड्रेसिंग रूम में ही बैठना होगा। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम में दो बदलाव किया गया है। विंडीज की तरफ से रहकीम कॉर्नवाल का डेब्यू मैच है, जबकि शाई होप की जगह जहमार हैमिल्टन को टीम में शमिल किया गया है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः
वेस्टइंडीज : क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, शमार ब्रूक्स, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, जहमार हैमिल्टन (विकेटकीपर), रहकीम कॉर्नवाल (डेब्यू), रोस्टन चेस, जेसन होल्डर (कप्तान), केमार रोच, शैनन गेब्रियल।
भारत: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।