फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs WI: तीसरे दिन का खेल खत्म, विंडीज ने बांग्लादेश पर बनाई 154 रन की बढ़त

Sat, 13 Feb 2021 06:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
विज्ञापन
एंक्रुमाह बोनर - फोटो : social media
विज्ञापन

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक विंडीज ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। एंक्रुमाह बोनर 8 और जोमेल वरीकन 2 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 409 रन के जवाब में बांग्लादेशकी पहली 296 रनपर सिमट गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज टीम को 113 रन की बढ़त मिली और अब उसकी कुल बढ़त 154 रन की हो गई है। बता दें कि बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल 105/4 से आगे खेलना शुरू किया था। बता दें दो मैचों की टेस्टसीरीज में विंडीज 1-0 से आगे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें