फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs WI: वेस्टइंडीज की टीम जून में करेगी पाकिस्तान का दौरा, जारी हुआ वनडे सीरीज का शेड्यूल

Tue, 29 Mar 2022 02:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर से वेस्टइंडीज की मेजबानी के लिए तैयार है। कैरेबियाई टीम जून में वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। इसके लिए मंगलवार को शेड्यूल का एलान हो गया। 
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर से वेस्टइंडीज की मेजबानी के लिए तैयार है। कैरेबियाई टीम जून में वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। इसके लिए मंगलवार को शेड्यूल का एलान हो गया। बीते साल कोरोना महामारी की वजह से बायो-बबल में संक्रमण के प्रवेश के बाद दोनों देशों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज स्थगित हो गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से दौरे को आयोजित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तारीखों का एलान करते हुए बताया कि साल 2023 में भारत में होने वाले विश्व कप के मद्देनजर सुपर लीग मैचों के अंतर्गत यह वनडे सीरीज आती है। यही वजह है कि जून के महीने में सीरीज का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को बताया कि वह विश्व कप सुपर लीग मैचों के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा और ये मुकाबले आठ, 10 एवं 12 जून को रावलपिंडी में खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज ने पिछले साल के अंत में पाकिस्तान का दौरा किया था, लेकिन उनकी टीम में कोविड-19 संक्रमण के कई मामलों के सामने आने के कारण उस समय एकदिवसीय श्रृंखला को टाल दिया गया था। मेहमान टीम सिर्फ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर वहां से लौट गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें