फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर क्रिस गेल, वेस्टइंडीज टीम में तीन नए खिलाड़ी

Mon, 08 Oct 2018 12:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल निजी कारणों से भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 श्रृंखला से बाहर रहेंगे जबकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने तीन नए चेहरों को मौका दिया है।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के अध्यक्ष कर्टनी ब्राउन ने एक बयान में कहा, ‘क्रिस गेल भारत दौरा और बांग्लादेश का दौरा नहीं खेलेंगे। वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं है, हालांकि इंग्लैंड टीम के वेस्टइंडीज दौरे और अगले साल विश्व कप के लिए उपलब्ध रहेंगे।’

वेस्टइंडीज टीम भारत के खिलाफ फिलहाल दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच हार चुकी है। उसे पांच वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। पहला वनडे गुवाहाटी में 21 अक्टूबर को होगा। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए तीन युवाओं सलामी बल्लेबाज चंद्रपाल हेमराज, हरफनमौला फेबियन एलेन और तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस को मौका दिया है।

किरोन पोलार्ड, डेरेन ब्रावो और आंद्रे रसेल ने भी टी-20 टीम में वापसी की है । रसेल चोट के कारण वनडे श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे जबकि अलजारी जोसेफ का भारत आने से पहले फिटनेस टेस्ट होगा ।

वनडे श्रृंखला से पहले टीम अभ्यास शिविर में भाग लेगी। ड्वेन ब्रावो और स्पिनर सुनील नारायण को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली है। वनडे टीम के कप्तान जेसन होल्डर होंगे जबकि टी-20 टीम की कमान कार्लोस ब्रेथवेट के हाथ में रहेगी।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

वनडे टीम : 

जैसन होल्डर (कप्तान), फेबियन एलेन, सुनील अंबरीश, देवेंद्र बिशू, चंद्रपाल हेमराज, शिमरोन हेटमायेर, शाइ होप, अलजारी जोसेफ, एविन लुईस, एशले नर्स, कीमो पाल, रोवमैन पावेल, केमार रोच, मर्लोन सैमुअल्स, ओशाने थामस।

टी-20 टीम : 

कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), फेबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एविन लुईस, ओबेड मैकाय, एशले नर्स, कीमो पॉल, खारी पियरे, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफाने रदरफोर्ड , ओशाने थामस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें