फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष विमान से इंग्लैंड पहुंची कैरेबियाई टीम, दोबारा होगा कोरोना टेस्ट, क्वारंटीन रहेंगे खिलाड़ी

Tue, 09 Jun 2020 12:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रृंखला के दौरान खेलते हुए भी खिलाड़ियों को कुछ कड़े स्वास्थ्य नियमों का पालन करना होगा। यह सीरीज प्रस्तावित नए नियमों के साथ खेली जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का लगातार परीक्षण किया जाएगा। बल्लेबाजी कोच मोंटी देसाई टीम के साथ इस दौरे पर नहीं गए हैं। वह अभी भारत में हैं जहां अभी कोविड-19 के कारण यात्रा प्रतिबंध लागू हैं। वेस्टइंडीज ने उनकी जगह फ्लॉयड रीफर को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। वीडियो विश्लेषक ए आर श्रीकांत भारत में रहकर टीम की मदद करेंगे।
विज्ञापन
इंग्लैंड पहुंची वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड पहुंच गई। इससे पहले पूरी टीम का कोविड-19 परीक्षण करवाया गया था, जिसमें सभी की रिपोर्ट 'नेगेटिव' आई थी। सोमवार को वेस्टइंडीज के विभिन्न द्वीपों से खिलाड़ियों को दो विमानों से लाया गया और फिर वे विशेष विमान से इंग्लैंड के मैनचेस्टर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा कि मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंचने पर पूरी टीम पृथकवास पर चली जाएगी ओर उनका फिर से कोविड-19 के लिए परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही टीम का सात सप्ताह का दौरा भी शुरू हो जाएगा जहां उन्हें जैव सुरक्षित वातावरण में रहना होगा।

 

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम - फोटो : ट्विटर
इस दौरान खिलाड़ियों को सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। तीनों टेस्ट मैच 21 दिन के अंदर खाली स्टेडियमों में खेले जाएंगे। पहला टेस्ट आठ जुलाई से साउथम्पटन में खेला जाएगा। दूसरा (16 से 20 जुलाई) और तीसरा (24 से 28 जुलाई) टेस्ट मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाएंगे।

इन स्थलों का चयन इसलिए किया गया है कि क्योंकि इनमें स्टेडियम के अंदर या उसके पास में होटल है और इनमें जैव सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है।

वेस्टइंडीज को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मई और जून में इंग्लैंड का दौरा करना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। कप्तान जेसन होल्डर ने कहा, 'हम श्रृंखला के लिए इंग्लैंड जा रहे हैं और यह खेलों विशेषकर क्रिकेट के लिये यह बहुत बड़ा कदम है।'
विज्ञापन

कोरोना के साए में यह सीरीज खाली स्टेडियम में खेली जाएगी - फोटो : ट्विटर
वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम: जेसन होल्डर (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रुमा बोनर, क्रैग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज, रकीम कॉर्नवाल, शेन डाउरिच, केमार होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, रेमन रीफर और केमार रोच।

रिजर्व खिलाड़ी: सुनील अंबरीस, जोशुआ डासिल्वा, शैनन गेब्रियल, कीन हार्डिंग, काइल मेयर, प्रेस्टन मैकस्वीन, मार्क्विनो मिंडले, शाइनी मोसले, एंडरसन फिलिप, ओशेन थॉमस और जोमेल वार्रिकान।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें