फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डर के बीच वेस्टइंडीज ने दिखाई दरियादिली, इंग्लिश टीम को दिए दो बड़े ऑफर

Thu, 19 Mar 2020 02:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोरोना वायरस के डर की मार दुनियाभर के खेल और खिलाड़ियों पर कहर बनकर टूट रही है। कई बड़े टूर्नामेंट स्थगित हो गए चुके हैं तो कई खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए। क्रिकेट पूरी तरह चौपट हो गया तो ऐसे में वेस्टइंडीज ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपनी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज के आयोजन का ऑफर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, जून में वेस्टइंडीज को इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलनी थी। इस सीरीज में भी कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लिश टीम को कैरेबियाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज की मेजबानी करने का ऑफर दिया है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड को ये पेशकश भी दी है कि वे 30 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू हो रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम की मेजबानी भी कैरेबियाई सरजमीं पर हो सकती है।
विज्ञापन


क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा है कि हमने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी का ऑफर दिया है। ग्रेव ने कहा है, 'मैंने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के सीईओ टॉम हैरिसन से पिछले कुछ दिनों में कई बार-बार बात की है।

COVID-19 से 100 से ज्यादा लोगों की मौत
ब्रिटेन में हालात वेस्टइंडीज से बदतर है। वहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो गई। इंग्लैंड की टीम श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने आई थी, जबकि आधा दर्जन के करीब खिलाड़ी पाकिस्तान में सुपर लीग खेलने आए थे, जिसमें से कुछ खिलाड़ी क्वारंटाइन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें