फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvSA: द. अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, ढाई साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी

Tue, 08 Jun 2021 11:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया

सार

टीम में बाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज कायरन पॉवेल की ढाई साल बाद वापसी हुई है। पॉवेल ने अपना आखिरी टेस्ट दिसंबर 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज टेस्ट टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के अपनी 13 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। टीम में शाई होप की वापसी हुई है। होप ने अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके अलावा टीम में पहली बार 19 वर्षीय तेज गेंदबाज जायदेन सील्स को शामिल किया गया है। वहीं, टीम में बाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज कायरन पॉवेल की ढाई साल बाद वापसी हुई है। पॉवेल ने अपना आखिरी टेस्ट दिसंबर 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। क्रेग ब्रेथवेट कप्तनी करेंगे, जबकि जर्मेन ब्लैकवुड टीम के उपकप्तान हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगा। सीरीज का पहला टेस्ट 10 जून को खेला जाएगा। दूसरा व तीसरा टेस्ट क्रमशः 18 और 26 जून से शुरू होगा। 

विज्ञापन




टीम इस प्रकार हैः

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जरमेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), एनक्रुमाह बोनर, रोस्टन चेज, रहकीम कॉर्नवॉल, जोशुआ डा सिल्वा, जेसन होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, काइल मैयर्स, कायरन पॉवेल, कीमार रोच और जायदेन सील्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें