फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvSA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज टेस्ट टीम का एलान, 19 वर्षीय इस पेसर को मिला मौका

Fri, 04 Jun 2021 10:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया

सार

वेस्टइंडीज टीम में पहली बार 19 वर्षीय तेज गेंदबाज जायदेन सील्स को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
वेस्टइंडीज टेस्ट टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के अपनी 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। टीम में शाई होप की वापसी हुई है। होप ने अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके अलावा टीम में पहली बार 19 वर्षीय तेज गेंदबाज जायदेन सील्स को शामिल किया गया है। क्रेग ब्रेथवेट कप्तनी करेंगे, जबकि जर्मेन ब्लैकवुड टीम के उपकप्तान हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगा। इसकी शुरुआत 10 जून से होगी। दूसरा व तीसरा टेस्ट क्रमशः 18 और 26 जून से शुरू होगा। 

विज्ञापन


टीमेंः
क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (वीसी), नक्रुमाह बोनर, डैरेन ब्रावो, रोस्टन चेस, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), शैनन गेब्रियल, जहमार हैमिल्टन, जेसन होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर्स, कायरन पॉवेल, केमार रोच, जेडेन सील्स, जोमेल वार्रिकन।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें